किरंदुल। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर बोधनी देवी फार्मेसी कॉलेज, जगदलपुर (बस्तर) की ओर से समस्त क्षेत्रवासियों, छात्र-छात्राओं एवं नगरवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कॉलेज प्रबंधन ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे। गोवर्धन पूजा भारतीय धर्म, संस्कृति और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण एवं गौ माता की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की जाती है।
इस अवसर पर बोधनी देवी फार्मेसी कॉलेज परिवार ने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, मंगलमय भविष्य और जीवन में निरंतर उन्नति की कामना की।