चांपा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन एवं कन्हैया अग्रवाल पहुंचे हैं उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए पर्यवेक्षक बनकर
सक्ती-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए वाराणसी साउथ विधानसभा क्षेत्र के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ महामंत्री एवं रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के छाया कांग्रेस विधायक कन्हैया अग्रवाल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है, साथ ही चांपा के पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन को भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, इसी श्रृंखला में दोनों नेता 20 दिसंबर की देर शाम वाराणसी पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने जहां उनका जोरदार स्वागत किया,तो वहीं अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की वरिष्ठ पदाधिकारी सीमा शाह एवं उनके सुपुत्र शशांक शाह ने भी कन्हैया अग्रवाल का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया तथा इस दौरान कन्हैया अग्रवाल एवं पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन ने अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन की पदाधिकारी सीमा शाह के निवास पर जाकर उनका आतिथ्य स्वीकार करते हुए भोजन किया, साथ ही उनसे विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक विषयों पर भी चर्चा की साथ ही वाराणसी, बनारस एवं उत्तर प्रदेश क्षेत्र में विभिन्न समाज की गतिविधियों पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की, इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने वाराणसी के अनुसूचित जाति छात्रावास में एक बैठक का भी आयोजन किया

जिसमें आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई साथ ही कन्हैया अग्रवाल के वाराणसी पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता गण भी उनसे लगातार मुलाकात कर रहे हैं तथा कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए महत्वपूर्ण चुनाव है, एवं बूथ स्तर तक हम सभी को इस चुनाव के लिए कार्य करना है, एवं कांग्रेस पार्टी की टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगी लेकिन जिस व्यक्ति को भी टिकट मिले सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ उस प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए कार्य करें, वही कन्हैया अग्रवाल के वाराणसी प्रवास पर कांग्रेस जनों में भी भारी उत्साह है, तथा इस कड़कड़ाती ठंड में भी कन्हैया अग्रवाल एवं पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन निरंतर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं वहीं कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है वह पूरी निष्ठा के साथ कर रहे हैं एवं वाराणसी क्षेत्र में सामाजिक बंधुओं से भी मिलकर उन्हें कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, वही कन्हैया अग्रवाल की सक्रियता को देखते हुए वाराणसी क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेताओं ने भी पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि उन्हें पूरे चुनाव तक वाराणसी क्षेत्र में प्रमुख जिम्मेदारी दी जाए जिससे इस क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को जीत मिल सके, साथ ही युवा नेता इशाक शाह भी पूरी सक्रियता के साथ जुटे हुए हैं,एवं इशांक शाह ने भी कन्हैया अग्रवाल के वाराणसी आगमन पर उनसे विस्तार पूर्वक राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की है
