सक्ती-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जांजगीर-चांपा जिले का एक दिवसीय जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन 23 दिसंबर को सुबह 10:00 बजे से हटरी धर्मशाला शक्ति में आयोजित किया गया है, जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका शक्ति की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल,कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के विधायक प्रतिनिधि जिला पंचायत ठाकुर गुलजार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनहरण राठौर एवं कमल सेल्स शक्ति के संचालक कमल किशोर साहू होंगे, कार्यक्रम को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जांजगीर-चांपा जिले के अध्यक्ष मनोज थवाईत, उपाध्यक्ष संजय राठौर, महासचिव देवेंद्र यादव, सचिव हरीश राठौर, श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति इकाई के अध्यक्ष तपेश शर्मा, उपाध्यक्ष रामनरेश यादव,शरद जायसवाल सचिव रामनारायण गौतम एवं समस्त पदाधिकारी सदस्य जुटे हुए हैं,छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति इकाई द्वारा इस जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शक्ति इकाई के पदाधिकारियों ने श्रमजीवी पत्रकार संघ जांजगीर-चांपा जिले के सभी सदस्यों को इस एक दिवसीय जिला स्थित पत्रकार सम्मेलन में उपस्थित रहने का आग्रह किया है
