कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत एवं अध्यक्षता करेंगे जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल-
सक्ती-छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति शाखा द्वारा आगामी 25 दिसंबर शनिवार को शक्ति शहर के स्टेशन रोड स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय परिसर पुराना बालक हाईस्कूल में एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व, पुनर्वास एवं जांजगीर-चांपा जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव, नगर पालिका सक्ती की अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के जिला प्रतिनिधि ठाकुर गुलजार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनहरण राठौर, नगर पंचायत डभरा के अध्यक्ष प्रीतम अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे, उक्तआशय की जानकारी देते हुए छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति शाखा के अध्यक्ष तपेश शर्मा एवं सचिव रामनारायण गौतम ने बताया कि 25 दिसंबर को दोपहर 3:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा इस कार्यक्रम के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया है, जिसमें प्रमुख रुप से अध्यक्ष तपेश शर्मा, सचिव रामनारायण गौतम, उपाध्यक्ष राम नरेश यादव, शरद जायसवाल, सचिव नितिन शुक्ला, संरक्षक के रूप में–श्यामसुंदर अग्रवाल, राजकुमार दरयानी, महबूब भाई, ईश्वर लोधी, अशोक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संतोष सोनी (लाला), विधिक सलाहकार- संतोष जायसवाल अधिवक्ता एवं कार्यकारिणी के सदस्य में– मोहन अग्रवाल, प्रतीक जिंदल,समस्तरेज पप्पू खान, मोहन देवांगन, रंजन सिन्हा, देवेंद्र राठौर, रामअवतार साहू, उत्तम अग्रवाल, प्रभात सिदार,सुनील लोधी, सुरेश कृपलानी एवं कमल किशोर साहू प्रमुख है, छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ शक्ति इकाई ने 25 दिसंबर को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों तथा पत्रकार साथियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है,वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर वृहद रूप से तैयारियां की जा रही है
