शीतलहर को देखते हुए नगर पालिका शक्ति द्वारा शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर 21 दिसंबर को जलाए गए अलाव

सक्ती- नगर पालिका परिषद शक्ति द्वारा शीतलहर को देखते हुए लोगों को ठंड से बचाव की दिशा में शहर के विभिन्न स्थानों पर 21 दिसंबर की रात्रि सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई है, तथा इसी श्रृंखला में नगर पालिका शक्ति द्वारा रेलवे स्टेशन शक्ति, मालखरौदा बस स्टैंड, अग्रसेन चौक शक्ति, कोरबा बस स्टैंड, अस्पताल चौक सहित विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक अलाव नगरपालिका कर्मचारियों के सहयोग से जलाये गए,इस अलाव के जलाने से लोगों ने यहां ठंड से अपना बचाव किया एवं लोगों में नगरपालिका के इस कार्य को लेकर काफी उत्साह देखा गया तथा लोगों का कहना है कि नगर पालिका द्वारा शहर के विकास के साथ-साथ आम जरूरतों के लिए भी सकारात्मक प्रयास किया जाता है वही नगर पालिका ने भी लोगों से आग्रह किया है कि वर्तमान समय में पड़ रही शीतलहर को देखते हुए लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें तथा जरूरत होने पर ही घरों से बाहर निकले

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *