रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा किए जाने की संभावना है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए जाने वाले निर्णयों पर प्रदेश की जनता और विभिन्न विभागों की नजरें रहेंगी।
बैठक में लिए गए निर्णयों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक घोषणा के बाद साझा की जाएगी।