मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, रायपुर में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री देवनानी का आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री शंकर लालवानी और श्री अमित चिमनानी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने भेंट को विशेष महत्व दिया।

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। वे 22 अक्टूबर को रायपुर में संत माता हासी देवी की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। इस समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की भी उपस्थिति निर्धारित है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी की यह सौजन्य भेंट दोनों राज्यों के जनप्रतिनिधियों के बीच आपसी संपर्क और सौहार्द का प्रतीक रही।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *