दुर्ग। कड़ाके की ठंड पड़ने के साथ ही जिला शीतलहर की चपेट में है। रात में ठिठुरन बढ़ गई है सुबह भी अब तेज ठंड का अहसास होने लगा है।
साथ ही दिनभर चलने वाली ठंडी हवाओं ने भी लोगों को परेशान कर रखा है। जिले के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी एक ही दिन में भारी गिरावट आई है।
मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दुर्ग का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम और न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।
सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11,4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
एक ही दिन में अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने के साथ ही ठिठुरन बढ़ रही है। सुबह के समय कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आसमान पर पूरी तरह से बादल छंट गए हैं इस कारण तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में दोनों तापमान में और गिरावट आ सकती है।
ठंड से बचाव के लिए जला रहे अलाव