पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने गुरुवार को राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आत्मीय मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की कामना की।

पर्यटन मंत्री श्री अग्रवाल ने संस्कृत के मंगलवाक्य ‘जीवेत शरदः शतम्’ के साथ डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए ईश्वर से उनके स्वस्थ, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. सिंह इसी प्रकार जनसेवा, समाज कल्याण और छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए निरंतर योगदान देते रहेंगे।

छत्तीसगढ़ के विकास में डॉ. रमन सिंह का योगदान महत्वपूर्ण

मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का लंबा राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव छत्तीसगढ़ के लिए अमूल्य धरोहर है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जनसेवा, सुशासन और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान प्रदेश के विकास को नई दिशा मिली तथा विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों के माध्यम से आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयास किए गए।

उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह का सरल, सहज एवं आत्मीय व्यक्तित्व और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सार्वजनिक जीवन में कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणादायी है। उनका अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है।

लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका

पर्यटन मंत्री ने कहा कि वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. रमन सिंह लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों का अनुभव और मार्गदर्शन नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों को जनसेवा के प्रति अधिक समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. सिंह के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा वे स्वस्थ एवं दीर्घायु रहकर छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा करते रहें। साथ ही, प्रदेश को उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ निरंतर मिलता रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *