मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवनियुक्त राज्यपालों को दी बधाई और शुभकामनाएं

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त राज्यपालों का दीर्घ सार्वजनिक जीवन, समृद्ध अनुभव और कुशल मार्गदर्शन संबंधित राज्यों के विकास को नई गति प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने केरल के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री ओम प्रकाश माथुर, तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, ओडिशा के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री ब्रज मोहन राम, कर्नाटक की राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. सुधा यादव, उत्तराखंड के राज्यपाल के रूप में नियुक्त डॉ. ढाल सिंह बिसेन तथा सिक्किम के राज्यपाल के रूप में नियुक्त श्री दुष्यंत गौतम को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।

सुशासन और जनकल्याण को मिलेगी नई मजबूती

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपालों का अनुभव और मार्गदर्शन संबंधित राज्यों की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन से सुशासन, जनकल्याण तथा संवैधानिक मूल्यों को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने सभी नवनियुक्त राज्यपालों के सफल, यशस्वी एवं गरिमामय कार्यकाल की मंगलकामना करते हुए विश्वास जताया कि वे अपने संवैधानिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे और संबंधित राज्यों की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *