मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से 10 वर्षीय ऋतिक के इलाज के लिए 18 लाख रुपये मंजूर, बेंगलुरु में होगा बोन मैरो ट्रांसप्लांट

रायपुर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के गंभीर बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय ऋतिक यादव के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 18 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। इस राशि से ऋतिक का बेंगलुरु के अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट सहित आवश्यक उपचार कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में परिजनों ने लगाई थी गुहार

जशपुर जिले के निवासी ऋतिक यादव, पिता मेघनाथ यादव, गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता बताई है। इस महंगे उपचार का खर्च उठाना परिवार के लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे में परिजनों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर आर्थिक सहायता की मांग की थी।

मामले की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए 18 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की। इससे परिवार को आर्थिक राहत मिलने के साथ बच्चे के उपचार की उम्मीद भी मजबूत हुई है।

बेंगलुरु के अस्पताल में होगा उपचार

ऋतिक का उपचार कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित मजूमदार शॉ मेडिकल सेंटर में किया जाएगा। प्रस्तावित उपचार में एलोजेनिक बोन मैरो ट्रांसप्लांट और हैप्लो-आइडेंटिकल बीएमटी जैसी चिकित्सा प्रक्रियाएं शामिल हैं। बोन मैरो ट्रांसप्लांट एक जटिल और खर्चीली चिकित्सा प्रक्रिया है, जिसके लिए बड़ी धनराशि की आवश्यकता होती है।

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत स्वीकृत राशि बच्चे के उपचार में महत्वपूर्ण मददगार साबित होगी।

गंभीर बीमारियों के इलाज में सहारा बन रही योजना

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना का उद्देश्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित पात्र मरीजों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि पैसों की कमी के कारण उनका उपचार बाधित न हो।

ऋतिक के परिजनों ने सहायता राशि स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। इस सहायता से परिवार को अपने बच्चे का बेहतर उपचार कराने की नई उम्मीद मिली है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *