किरंदुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 8.4 किलो गांजा जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

किरंदुल। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 किलो 400 ग्राम गांजा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर घर में दबिश

पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर को थाना किरंदुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वार्ड क्रमांक 4, बंगाली कैंप, राधाकृष्ण मंदिर के पास एक व्यक्ति अपने घर में बिक्री के लिए अवैध रूप से गांजा रखे हुए है।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी संजय यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक हेम शंकर गुनेन्द्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक बोरी से गांजा बरामद किया गया। तौल करने पर गांजे का कुल वजन 8 किलो 400 ग्राम पाया गया।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपी शंकर घोष (42) पिता नंद लाल घोष, निवासी वार्ड क्रमांक 4 बंगाली कैंप, किरंदुल को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 20(बी) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार खूंटे के मार्गदर्शन और एसडीओपी किरंदुल अविनाश ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई।

4.20 लाख रुपये का गांजा जब्त

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 किलो 400 ग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 20 हजार रुपये है, जब्त किया है। पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *