भोजपुरी एक्ट्रेस की बोल्ड तस्वीरें देख फैंस बोले- ‘मार करइबू का मैडम’

भोजपुरी सिनेमा की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मों के अलावा अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। वह अपने बोल्ड अंदाज के लिए सुर्खियां बटोरती रहती हैं। एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मों की यह क्वीन अपनी तस्वीरों को लेकर चर्चा में आ गई हैं। अक्षरा सिंह की इन तस्वीरों में बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है।
तस्वीरों में अक्षरा सिंह ने रेड कलर की ब्रालेट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने ऊपर से प्रिंटेड लॉन्ग शर्ट डाली हुई है। इन तस्वीरों में भोजपुरी अभिनेत्री अलग-अलग पोज दे रही हैं। इन सभी तस्वीरों में अक्षरा सिंह का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है। इन तस्वीरों के साथ अक्षरा सिंह ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हम 5 % बैटरी वॉर्निंग भी नहीं लेते हैं, किसी की फालतू बात तो दूर की बात है।’

सोशल मीडिया पर अक्षरा सिंह की सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। vikasrajput2454 नाम के यूजर ने अक्षरा सिंह की तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘मार करइबू का मैडम (लड़ाई करवाओगी मैडम)। hansini_m_fan_of_akshara_singh ने अपने कमेंट में लिखा, ‘यही तो अदा है कि लोग मरे जा रहे हैं।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *