राहुल गांधी ने लॉन्च किया ‘सत्याग्रह’ पोर्टल, देशभर के आंदोलनों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ने की पहल

नई दिल्ली | कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार, 3 अक्टूबर को ‘सत्याग्रह’ नाम का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया। इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य देश के अलग-अलग हिस्सों में चल रहे आंदोलनों और लोगों से जुड़े मुद्दों की जानकारी को एक मंच पर लाना है।

डिजिटल मैप पर दिखेंगे आंदोलन

पोर्टल के जरिए लोग अपने आंदोलन, संगठन और उससे जुड़े मुद्दों की जानकारी साझा कर सकेंगे। इन जानकारियों को डिजिटल मैप पर प्रदर्शित करने की व्यवस्था की गई है। इससे अलग-अलग क्षेत्रों में समान मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों को एक साथ देखा जा सकेगा।

कई मुद्दों को किया जाएगा शामिल

पोर्टल पर जमीन के अधिकार, शिक्षा, परीक्षा, महिलाओं के अधिकार, दलित और OBC अधिकार समेत विभिन्न सामाजिक और नागरिक मुद्दों से जुड़े संघर्षों की जानकारी साझा की जा सकती है।

राहुल गांधी ने लोगों से अपने संघर्ष और उससे जुड़ी कहानियां पोर्टल पर दर्ज करने की अपील की है। उनके मुताबिक, इसका उद्देश्य अलग-अलग जगहों पर उठ रही आवाजों को एक-दूसरे से जोड़ना है।

‘सत्याग्रह’ नाम क्यों?

इस डिजिटल पहल का नाम महात्मा गांधी के सत्याग्रह के विचार से प्रेरित बताया गया है। पोर्टल के जरिए देशभर में अपने अधिकारों और विभिन्न मुद्दों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को एक साझा डिजिटल मंच उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *