रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व विधायक रमेश वर्ल्यानी के पार्थिव शरीर को कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी. साथ ही परिवारजनों के प्रति शोक व्यक्त किया। आपको बता दें कि रमेश वर्ल्यानी का निधन रविवार को हरियाणा के गुरुग्राम में एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से हो गया था।
परिवार के एक सदस्य ने यह जानकारी दी। वह 75 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। कल उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से रायपुर लेकर आया गया था.