रायगढ़ में विकास कार्यों की सौगात, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शिलान्यास और लोकार्पण

रायपुर । रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने वार्ड क्रमांक 33 में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।

इस दौरान वित्त मंत्री ने ओपन जिम और आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। साथ ही नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण कर इसे नागरिकों को समर्पित किया।

नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर जोर

कार्यक्रम के दौरान श्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि रायगढ़ के प्रत्येक वार्ड में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और बुनियादी अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शहर के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। वार्डों में आवश्यक सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

वार्डवासियों को मिलेंगी नई सुविधाएं

ओपन जिम के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही व्यायाम एवं स्वास्थ्य संबंधी गतिविधियों के लिए सुविधा मिलेगी। वहीं आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों और महिलाओं से जुड़ी सेवाओं के संचालन के लिए बेहतर आधारभूत सुविधा उपलब्ध होगी।

नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उपयोग स्थानीय स्तर पर विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी और नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप अधोसंरचना एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *