एनटीपीसी नवा रायपुर ने स्वच्छ भारत दिवस-2026 का आयोजन किया

नवा रायपुर । एनटीपीसी नवा रायपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करने के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं) के नेतृत्व में एनटीपीसी के कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।

‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के विजेताओं को पुरस्कार

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस वर्ष की थीम ‘स्वच्छता में सहयोग; स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के अनुरूप एनटीपीसी नवा रायपुर में विभिन्न स्वच्छता एवं जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।

स्वच्छता को लेकर कई गतिविधियां आयोजित

पखवाड़े के दौरान स्वच्छता शपथ, सार्वजनिक स्थानों की सफाई, हाउसकीपिंग स्टाफ के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर और कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के लिए चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

इसके अलावा हाउसकीपिंग स्टाफ का सम्मान, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत पौधरोपण अभियान तथा ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ के तहत श्रमदान जैसी पहल भी की गई।

इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और सामूहिक सहभागिता के जरिए स्वच्छ एवं विकसित भारत के निर्माण का संदेश दिया गया।

अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में श्री विद्या नंद झा, कार्यकारी निदेशक (प्रचालन सेवाएं-आरएंडएम), श्री हर्ष आहूजा, कार्यकारी निदेशक (यूएसएससी), मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक, अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *