जाह्नवी की बहन का बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी और अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर फिल्मी पर्दे से दूर हैं। बावजूद इसके खुशी कपूर की फैन फॉलोइंग किसी फिल्मी सितारे से कम नहीं है। खुशी कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्टार किड्स में से एक हैं। उनकी सोशल मीडिया पोस्ट को भी फैंस खूब पसंद करते रहते हैं।
एक बार फिर से खुशी कपूर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। खुशी कपूर की यह तस्वीर उनके बेडरूम की है, जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। खुशी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक बेडरूम मीरर सेल्फी शेयर की है। इस तस्वीर में वह वन पीस ड्रेस में नजर आ रही हैं।
मीरर सेल्फी में खुशी कपूर ब्राउन कलर की स्किन फिट बॉडीकॉन ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। जिसमें उनका बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है। इस मीरर सेल्फी में खुशी कपूर ने हैंड बैग भी कैरी किया हुआ है। उनकी इस तस्वीर की खास बात यह है कि खुशी कपूर ने अपनी इस मीरर सेल्फी की जरिए अपने बेडरूम की झलक दिखाई है। जो देखने में काफी शानदार है।

खुशी कपूर की मीरर सेल्फी के बैकग्राउंड में उनका बिस्तर और उसके पास ही रखी एक रैक दिखाई दे रही है। इस रैक में खुशी कपूर के ढेर सारे फुटवियर नजर आ रहे हैं। जिसको देखकर कहा जा सकता है कि खुशी कपूर को बेली और शूज का काफी शौक है। सोशल मीडिया पर खुशी कपूर की यह मीरर सेल्फी तेजी से वायरल हो रही है। उनके फैंस तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *