किरंदुल के सुभाष नगर आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित

किरंदुल । वार्ड क्रमांक 01 सुभाष नगर राय कैंप के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 05 में बच्चों, माताओं और समुदाय के बीच संवाद एवं जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताएं, बच्चे और वार्डवासी शामिल हुए।

कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई। इस दौरान पौष्टिक थाली और पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन भी किया गया, ताकि महिलाओं और परिवारों को संतुलित एवं पोषणयुक्त आहार के प्रति जागरूक किया जा सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं हुईं

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके अलावा रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं और स्थानीय प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में न्योता भोज का भी आयोजन किया गया। वहीं बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य जांच एवं टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

योजनाओं की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में पूर्व श्रम आयोग सदस्य आर.सी. नाहक, सुपरवाइजर शांति मेडियमी, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लता, रामदई और अनीता मांडवी ने कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम के जरिए आंगनबाड़ी केंद्र, महिलाओं, बच्चों और स्थानीय समुदाय के बीच सहभागिता बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता को मजबूत करने का प्रयास किया गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *