तकनीकी | iPhone 18 Pro सीरीज बाजार में आते ही चर्चा का विषय बन गई है। अगर आप एक नॉर्मल यूजर हैं—यानी फोन का इस्तेमाल कॉल करने, WhatsApp पर चैटिंग करने और रील्स देखने के लिए करते हैं—तो आपके लिए सब ठीक है। लेकिन अगर आप एक हैवी यूजर हैं (जो प्रो सीरीज का इस्तेमाल 4K वीडियो शूट और भारी एडिटिंग के लिए करते हैं), तो यह खबर आपके लिए निराशाजनक हो सकती है।
हाल ही में HOMOLAB द्वारा किए गए लैब टेस्ट में यह बात सामने आई है कि 1TB iPhone 18 Pro Max का स्टोरेज पुराने और सस्ते SD कार्ड्स से भी धीमा निकला है। इतना ही नहीं, टेस्ट में छोटे मॉडल यानी 512GB iPhone 18 Pro ने बड़े वाले 1TB iPhone 18 Pro Max को बुरी तरह पीछे छोड़ दिया है।
आखिर क्यों इतना धीमा है 1TB मॉडल का स्टोरेज?
ऐप्पल आमतौर पर अपने आईफोन के इंटरनल स्पेसिफिकेशन्स का खुलकर खुलासा नहीं करता है। ज्यादातर तकनीकी जानकारियां तब सामने आती हैं जब टेक एक्सपर्ट्स उसका पोस्टमार्टम करते हैं या कोई स्वतंत्र लैब उसका टेस्ट करती है।
जब HOMOLAB ने इसकी गहराई से जांच की, तो पता चला कि ऐप्पल ने 1TB iPhone 18 Pro Max में QLC (Quad-Level Cell) स्टोरेज का इस्तेमाल किया है, जो थोड़े सस्ते किस्म का माना जाता है। इसके मुकाबले, कंपनी ने इसी सीरीज के 256GB और 512GB वेरिएंट्स में तेज गति वाले TLC स्टोरेज का उपयोग किया है।
लैब टेस्ट के चौंकाने वाले आंकड़े
टेस्ट के दौरान सामने आया कि 1TB मॉडल की स्पीड शुरुआत में तो 3,000+ MB/s से होती है, लेकिन थोड़ी ही देर में यह गिरकर 79.4 MB/s तक आ जाती है।
इसे एक उदाहरण से समझें:
-
शुरुआत में: अगर आप 1GB की फाइल ट्रांसफर कर रहे हैं, तो शुरुआत में यह पलक झपकते हो जाएगी।
-
आगे चलकर: जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, यही 1GB फाइल ट्रांसफर होने में 12 सेकंड तक का समय ले सकती है।
-
स्टोर भरने पर बुरा हाल: जब 1TB मॉडल का स्टोरेज 60% से ज्यादा भर जाता है, तो इसकी स्पीड घटकर मात्र 1.1 MB/s तक आ जाती है। इसका मतलब है कि 1GB की फाइल ट्रांसफर होने में पूरे 909 सेकंड (यानी लगभग 15 मिनट) तक लग सकते हैं!
इससे यूजर्स पर क्या असर पड़ेगा?
आम जिंदगी और रोजमर्रा के इस्तेमाल में शायद आपको इसका ज्यादा अहसास न हो। लेकिन असर तब साफ दिखेगा जब आप:
-
1TB iPhone 18 Pro Max से लगातार 4K या ProRes वीडियो रिकॉर्ड करेंगे।
-
बड़ी प्रोफेशल फाइल्स को फोन से कंप्यूटर या दूसरे डिवाइस में ट्रांसफर करेंगे।
-
डिवाइस को रिस्टोर करेंगे।
चूंकि आईफोन अपनी शानदार वीडियो क्वालिटी और कंटेंट क्रिएशन के लिए जाना जाता है, ऐसे में बहुत से शूटर्स और एडिटर्स इसे प्राइमरी डिवाइस के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इतनी स्लो स्पीड यूजर्स को भारी कोफ्त और झुंझलाहट दे सकती है। दूसरी तरफ, 1TB मैक्स के छोटे भाई यानी 512GB iPhone 18 Pro की स्पीड इस मामले में 38% तक ज्यादा फास्ट पाई गई है।