नई दिल्ली | रील, शॉर्ट्स और डिजाइनिंग का काम करने वाले यूजर्स के लिए रिलायंस जियो ने एक शानदार तोहफा पेश किया है। रिलायंस जियो और मशहूर विजुअल कम्युनिकेशन प्लेटफॉर्म कैनवा (Canva) ने एक रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है, जिसके तहत जियो यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro या Canva Pro Lite बिल्कुल मुफ्त दिया जा रहा है।
इस ऑफर के मुख्य बिंदु:
-
किफायती रिचार्ज प्लान: जियो के 399 रुपये वाले रिचार्ज प्लान पर यूजर्स को 12 महीने के लिए Canva Pro मिलेगा, जबकि 349 रुपये वाले प्लान (जिसमें प्रतिदिन कम से कम 2GB डेटा मिलता हो) के साथ 12 महीने के लिए Canva Pro Lite की सुविधा दी जाएगी।
-
क्या-क्या मिलेगा फायदे में? लगभग 4,000 रुपये कीमत वाले Canva Pro सब्सक्रिप्शन के साथ यूजर्स को फुल एआई सूट, कंटेंट प्लानर और 100GB का क्लाउड स्टोरेज मिलेगा। वहीं, प्रो लाइट वर्जन में प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स और 50GB स्टोरेज की सुविधा दी गई है।
-
कैसे उठाएं लाभ: एलिजिबल यूजर्स इस शानदार ऑफर को आसानी से MyJio ऐप पर जाकर क्लेम कर सकते हैं। यह प्लेटफॉर्म हिंदी और अंग्रेजी समेत भारत की कई प्रमुख भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिससे स्टूडेंट्स, क्रिएटर्स और बिजनेस प्रोफेशनल्स सभी को इसका पूरा लाभ मिलेगा।
इसके अलावा जियो के पास अन्य बंडल ऑफर्स भी उपलब्ध हैं, जो यूजर्स को डेटा के साथ-साथ मनोरंजन और प्रोडक्टिविटी ऐप्स का बेहतरीन कॉम्बो प्रदान करते हैं।