महिला टी-20 एशिया कप 2026 में भारत का जलवा, चैंपियन बनने पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई

रायपुर । भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर देश का गौरव बढ़ाया है। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने टीम की ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों की प्रतिभा, मेहनत, आत्मविश्वास और शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट खेल भावना और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया और अपनी शानदार मेहनत के दम पर एशिया कप की ट्रॉफी अपने नाम की।

वित्त मंत्री ने इस उपलब्धि के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सहयोगी सदस्यों को भी बधाई दी। उन्होंने टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट आने वाले समय में देश को इसी तरह गौरवान्वित करता रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *