रायगढ़। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतिष्ठित उत्सव 41वां अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह आज, 14 सितंबर से रायगढ़ के रामलीला मैदान में शुरू हो रहा है। राज्यपाल श्री रमेन डेका शाम 7:15 बजे समारोह का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
14 से 23 सितंबर तक चलने वाले इस 10 दिवसीय आयोजन में देश और प्रदेश के ख्यात कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शास्त्रीय नृत्य, संगीत, लोककला सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह के प्रमुख आकर्षण होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री रमेन डेका आज शाम 4:30 बजे जिंदल स्टील गेस्ट हाउस, पतरापाली पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 7:15 बजे रामलीला मैदान में आयोजित शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे।
चक्रधर समारोह रायगढ़ की कला एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख उत्सव है। हर वर्ष बड़ी संख्या में कला प्रेमी इस आयोजन में देशभर के प्रसिद्ध कलाकारों की प्रस्तुतियों का आनंद लेने पहुंचते हैं। इस वर्ष भी समारोह को लेकर शहर में खासा उत्साह है।
उत्साह है।