तिल्दा-नेवरा में समीक्षा बैठक: अपूर्ण आवास व निर्माण कार्य जल्द पूरे कराने के निर्देश

तिल्दा-नेवरा। जनपद पंचायत तिल्दा के सभाकक्ष में मुख्य कार्यपालन अधिकारी रवि कुमार की अध्यक्षता में पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायतवार विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, जर्जर शासकीय भवनों के डिसमेंटल, बालिका शौचालय निर्माण सहित अन्य निर्माण कार्यों की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने प्रत्येक ग्राम पंचायत से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया।

आवास निर्माण में देरी नहीं करने के निर्देश

सीईओ रवि कुमार ने पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को अपूर्ण आवासों को जल्द पूर्ण कराने के लिए कड़े निर्देश दिए। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण में अनावश्यक विलंब नहीं करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचे और स्वीकृत निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों, इसके लिए मैदानी स्तर पर लगातार निगरानी जरूरी है।

घर-घर कचरा संग्रहण पर भी जोर

समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायतों की घर-घर कचरा संग्रहण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों को SWM नियम 2026 का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित कचरा संग्रहण, स्वच्छता व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। बैठक में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *