स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर ओपी चौधरी ने की बैठक

रायपुर | “सेवा और समर्पण के 25 वर्ष : सेवा संकल्प अभियान-2026” के तहत आयोजित होने वाले स्वच्छता पखवाड़े की तैयारियों को लेकर मंगलवार को वर्चुअल बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी शामिल हुए। इस दौरान अभियान की कार्ययोजना और प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

सेवा संकल्प अभियान-2026 का आयोजन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। अभियान के अंतर्गत My Bharat के माध्यम से स्वच्छता पखवाड़े सहित विभिन्न जनभागीदारी आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में विभिन्न राज्यों के My Bharat के निदेशक और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के क्षेत्रीय निदेशक मौजूद रहे। अधिकारियों ने अभियान के तहत प्रस्तावित गतिविधियों, तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा की जानकारी साझा की।

स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने पर जोर

बैठक में स्वच्छता को जनआंदोलन का स्वरूप देने और युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। अभियान को सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ऐसे अभियानों को नई ऊर्जा मिलती है।

उन्होंने कहा कि जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। सेवा संकल्प अभियान के जरिए लोगों को स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करने के साथ युवाओं को राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *