शर्टलेस सलमान और चारों तरफ लाशें! ‘मॉन्स्टर’ के टीजर की चौंकाने वाली डिटेल्स लीक

मुंबई। सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मॉन्स्टर’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। फिल्म का आधिकारिक फर्स्ट लुक और टाइटल टीजर अभी जारी नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट्स में टीजर से जुड़ी कुछ अहम डिटेल्स सामने आने का दावा किया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि टीजर की शुरुआत बारिश और तबाही से भरे एक खौफनाक सीक्वेंस से होगी। इस दौरान सलमान खान शर्टलेस और बज कट लुक में नजर आ सकते हैं। उनका किरदार पारंपरिक हीरो की तरह नहीं, बल्कि बेहद रॉ और खूंखार अंदाज में पेश किए जाने की बात कही जा रही है।

लाशों के ढेर के बीच दिखेगा सलमान का एक्शन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीजर के शुरुआती हिस्से में सलमान के आसपास लाशों का ढेर और खून से भरा माहौल दिखाई देगा। एक सीन में उन्हें जमीन पर बैठे हुए दिखाया जाएगा, जिसके बाद वह चाकू निकालकर दुश्मनों पर हमला करते नजर आ सकते हैं।

इस एक्शन सीक्वेंस के बाद स्क्रीन पर फिल्म का टाइटल ‘मॉन्स्टर’ सामने आने की बात कही जा रही है। अगर ये डिटेल्स सही साबित होती हैं तो फिल्म में सलमान का अब तक का सबसे अलग और हिंसक अवतार देखने को मिल सकता है।

अफगानिस्तान का गांव किया गया तैयार

फिल्म की शूटिंग फिलहाल मुंबई के प्राइम फोकस स्टूडियो में चल रही है, जहां अफगानिस्तान के एक गांव का सेट तैयार किया गया है। इसी लोकेशन पर सलमान और फिल्म के विलेन के बीच बड़े एक्शन सीक्वेंस फिल्माए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिल्म में राहुल देव, अभिमन्यु सिंह और अरविंद स्वामी निगेटिव भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं। फिल्म का निर्देशन वंशी पैदिपल्ली कर रहे हैं।

ईद 2027 पर रिलीज की तैयारी

‘मॉन्स्टर’ की रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को मार्च 2027 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है। हालांकि टीजर और रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *