पारिवारिक विवाद में 4 पर कार्रवाई, शांति भंग करने पर जेल भेजे गए

रायपुर। तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक मनमुटाव और आपसी विवाद के चलते शांति भंग करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। ग्राम चंगोरी और शीतला पारा नेवरा में विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार, समझाइश के बावजूद संबंधित लोग उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर आमादा थे। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया।

इसके बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद चारों व्यक्तियों को जेल निरुद्ध कर दिया गया।

कार्रवाई में राजू बघेल (28), रिखी बाई बघेल (55), सावित्री बघेल (26) निवासी ग्राम चंगोरी और जितेन्द्र कुमार साहू (32) निवासी शीतला पारा, नेवरा शामिल हैं।

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आपसी विवाद और परिशांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *