गंगरेल में आज से छत्तीसगढ़ का पहला मानसून क्रिएटर मीटअप, जुटेंगे प्रदेशभर के बड़े कंटेंट क्रिएटर्स

धमतरी। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे मानसून क्रिएटर मीटअप का आज से गंगरेल में आगाज होने जा रहा है। दो दिवसीय इस आयोजन में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से जुड़े बड़े कंटेंट क्रिएटर्स शामिल होंगे और युवाओं के साथ डिजिटल कंटेंट निर्माण से जुड़े अपने अनुभव साझा करेंगे।

प्रदेश के YUVA कार्यक्रम के तहत 5 और 6 सितंबर को गंगरेल में इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सोशल मीडिया से जुड़े विभिन्न विषयों पर युवाओं के लिए कार्यशालाएं आयोजित होंगी। साथ ही सोशल मीडिया, वीडियोग्राफी, फोटोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन को करियर के रूप में अपनाने की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

डिजिटल करियर के अवसरों पर होगी चर्चा

मीटअप में रायपुर, बस्तर समेत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से कंटेंट क्रिएटर्स पहुंचेंगे। वे युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने के अपने अनुभव बताएंगे और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी देंगे।

आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म की संभावनाओं से जोड़ना और कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर के नए रास्तों से परिचित कराना है। दो दिनों तक गंगरेल में क्रिएटिविटी और डिजिटल कंटेंट का संगम देखने को मिलेगा, जहां प्रदेशभर के क्रिएटर्स एक मंच पर जुटेंगे।

कार्यक्रम के जरिए युवाओं को सोशल मीडिया की बदलती दुनिया, रचनात्मक कंटेंट और डिजिटल क्षेत्र में मौजूद रोजगार एवं करियर की संभावनाओं को करीब से समझने का अवसर मिलेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *