रायगढ़ के वार्ड 34 में RCC नाली निर्माण का शिलान्यास, जलभराव से मिलेगी राहत

रायपुर । रायगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 34 के नागरिकों को बेहतर जल निकासी की सुविधा मिलने जा रही है। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने बुधवार को वार्ड में आरसीसी नाली निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।

नाली निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बारिश के पानी की निकासी व्यवस्थित होगी और क्षेत्र में जलभराव की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं में भी सुधार होगा।

इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ शहर के विकास के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क, नाली और पेयजल जैसी आवश्यक सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वार्डों की स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। आरसीसी नाली के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था बेहतर होने के साथ ही नागरिकों को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिलेगा।

शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *