नेपाल में बाढ़-भूस्खलन की त्रासदी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया गहरा शोक

रायपुर । नेपाल में भीषण बाढ़ एवं भूस्खलन से हुई जनहानि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से हुई जनहानि अत्यंत हृदय विदारक है। इस कठिन समय में भारत मजबूती के साथ नेपाल के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल सरकार को आश्वस्त किया है कि संकट की इस घड़ी में भारत हरसंभव मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

श्री चौधरी ने आपदा में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना भी की।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *