आंगनबाड़ी भर्ती की अनंतिम सूची जारी, 8 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

गौरेला पेंड्रा मरवाही । एकीकृत बाल विकास परियोजना गौरेला के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद अनंतिम सूची तैयार कर ली गई है। अभ्यर्थियों को सूची के संबंध में दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

मूल्यांकन समिति की बैठक 21 अगस्त 2026 को एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गौरेला में आयोजित की गई थी। समिति ने प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण करने के बाद अनंतिम सूची तैयार की है।

8 सितंबर तक जमा कर सकेंगे दावा-आपत्ति

अनंतिम सूची के संबंध में इच्छुक अभ्यर्थी 8 सितंबर 2026 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय गौरेला में कार्यालयीन समय सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक जमा की जा सकेगी।

इन पदों पर भर्ती प्रस्तावित है:

  • आंगनबाड़ी केंद्र टीकरखुर्द – कार्यकर्ता
  • छोटी अंजनी, ग्राम पंचायत अंजनी – सहायिका
  • लहराटोला, ग्राम पंचायत देवरगांव – सहायिका
  • ग्राम पंचायत पडवनिया – सहायिका
  • तवाडबरा, ग्राम पंचायत ठाड़पथरा – सहायिका

निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपनी आपत्ति प्रस्तुत करने को कहा गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *