रक्षाबंधन से पहले CM साय की सौगात: 67.28 लाख महिलाओं के खातों में आएंगे 631 करोड़ रुपये

रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 25 अगस्त को बालोद जिले के डौण्डीलोहारा स्थित लाल रघुवीर सिंह स्टेडियम में आयोजित बिहान दीदी एवं स्व-सहायता समूह सम्मान समारोह में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त की राशि हितग्राहियों के खातों में अंतरित करेंगे।

  • 67 लाख 28 हजार 918 महिलाओं के खातों में कुल 631 करोड़ 38 लाख 37 हजार 700 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
  • रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को यह राशि सौगात के रूप में मिलेगी।
  • महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • योजना की राशि महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के साथ चिकित्सा, स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जरूरतों में भी मददगार साबित हो रही है।
  • कई महिलाएं इस राशि का उपयोग बेटियों के सुरक्षित भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के साथ विभिन्न आर्थिक गतिविधियों में कर रही हैं।

30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ रुपये का वितरण

राज्य सरकार के अनुसार, महतारी वंदन योजना के तहत अब तक 30 किस्तों में 19 हजार 444 करोड़ रुपये की सहायता राशि महिलाओं को दी जा चुकी है। सितंबर 2026 में जारी होने वाली 31वीं किस्त की राशि सामान्यतः सितंबर माह में दी जानी थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा रक्षाबंधन के पूर्व ही यह राशि महिलाओं के खातों में अंतरित की जा रही है।

इस पहल से प्रदेश की लाखों महिलाओं को त्योहार के पहले आर्थिक सहायता मिलेगी और वे अपनी आवश्यकताओं तथा परिवार से जुड़ी जरूरतों को पूरा कर सकेंगी।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *