दिल्ली को अपनी चपेट में ले रहा ओमीक्रॉन, मिले 10 नए मामले

नई दिल्ली: दिल्ली में ओमीक्रॉन के 10 नए मामले सामने आए हैं और अब तक 10 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। इस तरह से अब तक कुल 20 मरीजों में ओमीकॉन की पुष्टि हो चुकी है। आप सभी को हम यह भी बता दें कि इससे पहले दिल्ली में बीते गुरुवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई थी। ऐसा होने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बयान दिया है। उनका कहना है कि, ‘दिल्ली में ओमीक्रॉन वैरिएंट के 10 नए मामले मिले हैं। इसी के साथ राजधानी में इस वैरिएंट के कुल 20 केस हो गए हैं।
इन 20 मरीजों में से 10 को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।’ बीते गुरुवार को दिए गए एक बयान में सत्येंद्र जैन ने बताया था कि, ‘सुबह ही एयरपोर्ट से 8 और सस्पेक्ट आए हैं। एयरपोर्ट से आने वालों में काफी लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। LNJP में 40 बेड्स का डेडिकेटेड ओमिक्रॉन वार्ड था, लेकिन संख्या बढ़ने के बाद अब यहां बेड्स की संख्या 100 कर दी गई है।’ आप सभी को हम यह भी बता दें कि इससे पहले दिल्ली में बीते मंगलवार को ओमीक्रॉन के 4 नए मामले सामने आए थे। बीते मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया था कि, ‘ओमीक्रॉन के सारे मामले विदेश से आए लोगों में पाए गए हैं, सभी मामले स्टेबल हैं। स्थिति नियंत्रण में है।’

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *