CCTNS और ICJS में बेहतर काम के लिए छत्तीसगढ़ ने फिर रचा इतिहास, भारत सरकार ने किया पुरुस्कृत…

रायपुर। गृह मंत्रालय की और से छत्तीसगढ़ को सीसीटीएनएस और आईसीजेएस में गुड प्रेक्टिस के लिए देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है. राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो ने घोषणा करते हुए बताया कि क्राईम एंड क्रिमिनल ट्रेकिंग नेटवर्क सिस्टम पर यह पुरस्कार दिया गया है जिसमे पहले स्थान पर ओडिशा और दूसरे स्थान पर छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश है. तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश है. इंटर-ऑप्रेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम में बेहतर कार्य में भी प्रदेश आगे है.
आपको बता दें, आज 17 दिसंबर को सीएम भूपेश बघेल की सरकार ने अपने तीन साल पूरे कर लिए हैं. इन तीन सालों में सरकार ने कई नए कीर्तिमान रचे हैं जिसकी बराबरी शायद ही कोई अन्य सरकार कर पाएगी। देश में सबसे स्वच्छ राज्य का दर्जा हो, देश विदेश में गोधन न्याय योजना की चर्चा हो, कुपोषण को मात देने में सरकार की कार्य प्रणाली हो या राज्य की संस्कृति को देश विदेश में पहचान दिलाने की बात हो सरकार ने सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी बड़ी अच्छे तरीके से निभायी है. इसी के साथ भूपेश सरकार को एक नए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *