रायपुर । मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों को लेकर आत्मीय चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने आपसी संवाद और समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई।