तिल्दा-नेवरा । शहर कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस मंडल तिल्दा-नेवरा के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के योगदान को याद किया और उनके सद्भावना एवं प्रगतिशील विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण और डिजिटल क्रांति की मजबूत नींव रखने में राजीव गांधी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने देश को आधुनिक तकनीक और संचार के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान की।
कांग्रेस मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से सत्ता के विकेंद्रीकरण को मजबूत किया। साथ ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
जिला महामंत्री सुनील सोनी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक तकनीकी संचार और युवा शक्ति के क्षेत्र में देश को नई दिशा दी। राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजितेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष गोवर्धन यदु, विजय हरिरामानी, जिला महामंत्री सुनील सोनी, गजानंद वर्मा, संतोष सक्सेना, नीरज राठी, दिलीप देवांगन, कैलाश गांधी, पार्षद राजेश कोटवानी, द्वारिका शर्मा, हेमलाल साहू, निर्मल सोनी, हजारी लाल, रामेश्वर यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।