‘सेवा सेतु’ से आसान हुई सरकारी सेवाएं, राजकुमार टोप्पो को समय पर मिला आय प्रमाण पत्र

रायपुर |  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों तक सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से पहुंचाने की दिशा में ‘सेवा सेतु’ महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कोरबा जिले के ग्राम अरसेना, तहसील अजगरबहार निवासी श्री राजकुमार टोप्पो को सेवा सेतु के माध्यम से समय पर आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।

श्री टोप्पो को अपने आवश्यक कार्य के लिए आय प्रमाण पत्र की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र में निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर आय प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिया गया।

कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिली राहत

समय पर प्रमाण पत्र मिलने से श्री टोप्पो का जरूरी कार्य आसानी से पूरा हो सका। उन्होंने बताया कि सेवा सेतु केंद्र में आवेदन की प्रक्रिया सरल रही और प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

उन्होंने कहा कि निर्धारित समय में शासकीय सेवा मिलने से उन्हें काफी सुविधा हुई है। ऐसी पहल आम नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं को अधिक सहज और सुलभ बना रही है।

शासन और नागरिकों के बीच दूरी कम कर रहा सेवा सेतु

श्री टोप्पो ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘सेवा सेतु’ जैसी पहल शासन और नागरिकों के बीच की दूरी कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

उन्होंने कहा कि समयबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र मिलने से न केवल समय और श्रम की बचत हुई, बल्कि शासकीय व्यवस्था के प्रति भरोसा भी मजबूत हुआ है। सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को उनकी जरूरत के अनुरूप विभिन्न शासकीय सेवाएं सरल प्रक्रिया के जरिए उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *