रायपुर | छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के 18 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक औसतन 731.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 739.2 मिमी का 98.9 प्रतिशत है। मंगलवार को प्रदेश में औसतन 21.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
राज्य के अलग-अलग जिलों में बारिश का आंकड़ा काफी अलग है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सबसे अधिक 994.3 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत का 177.8 प्रतिशत है। वहीं कुछ जिलों में मानसून अभी सामान्य से काफी पीछे है।
गरियाबंद और महासमुंद में भी जमकर बरसे बादल
रायपुर संभाग के जिलों में इस मानसून अच्छी बारिश देखने को मिली है। राजधानी रायपुर में अब तक 789.1 मिमी (129.1 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। गरियाबंद में 870.3 मिमी (122.4 प्रतिशत) और महासमुंद में 927.1 मिमी (137.6 प्रतिशत) बारिश हो चुकी है। मंगलवार को गरियाबंद में 75.2 मिमी और महासमुंद में 74.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बलौदाबाजार में अब तक 829.2 मिमी, धमतरी में 755.9 मिमी और बालोद में 792.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में भी कई जिले सामान्य से आगे
सरगुजा जिले में अब तक 425.7 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य का 75.4 प्रतिशत है। वहीं सूरजपुर में 796.6 मिमी (105.1 प्रतिशत), बलरामपुर में 849.4 मिमी (137.5 प्रतिशत) और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 750 मिमी (110.5 प्रतिशत) बारिश दर्ज की गई है।
जशपुर में अब तक 618.1 मिमी और कोरिया में 636 मिमी बारिश हुई है।
बिलासपुर संभाग में भी अच्छी स्थिति
बिलासपुर जिले में अब तक 771 मिमी (109.2 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। मुंगेली में 742.9 मिमी (111.7 प्रतिशत), रायगढ़ में 758 मिमी (98.4 प्रतिशत), जांजगीर-चांपा में 908.5 मिमी (118.6 प्रतिशत) और सक्ती में 765.3 मिमी (112.5 प्रतिशत) बारिश दर्ज की गई है।
कोरबा में 796.6 मिमी (100.2 प्रतिशत) और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 686.9 मिमी (98.7 प्रतिशत) वर्षा हुई है।
बस्तर संभाग में कई जिले सामान्य से पीछे
दक्षिण छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कई जिलों में बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई है। बस्तर में अब तक 642 मिमी (68.5 प्रतिशत), कोंडागांव में 639.7 मिमी (76.4 प्रतिशत), कांकेर में 627.2 मिमी (65.4 प्रतिशत) और सुकमा में 687.4 मिमी (66.6 प्रतिशत) बारिश हुई है।
हालांकि नारायणपुर में अच्छी बारिश हुई है। यहां अब तक 1062.8 मिमी (117.5 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है। दंतेवाड़ा में 858.9 मिमी और बीजापुर में 912.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
दुर्ग संभाग में मिला-जुला असर
दुर्ग जिले में अब तक 589.1 मिमी (105.9 प्रतिशत) बारिश हुई है। राजनांदगांव में 619 मिमी (98.9 प्रतिशत), बालोद में 792.2 मिमी (116 प्रतिशत) और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 515.2 मिमी (98.7 प्रतिशत) वर्षा दर्ज की गई है।
वहीं कबीरधाम में 462.2 मिमी (82 प्रतिशत), मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 612.5 मिमी (70.8 प्रतिशत) और बेमेतरा में 440.6 मिमी (81.3 प्रतिशत) बारिश हुई है।
कुल मिलाकर प्रदेश में मानसून की स्थिति लगभग सामान्य बनी हुई है। जहां सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद, गरियाबंद और नारायणपुर जैसे जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, वहीं बस्तर संभाग के कई जिलों में बारिश का आंकड़ा अभी सामान्य से नीचे है।