वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा के निधन पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा शोक, कहा- उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा

रायपुर |  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ पत्रकार श्री रमेश शर्मा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के निधन को पत्रकारिता जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री रमेश शर्मा ने अपनी लेखनी के माध्यम से समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान, सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ हैं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

श्री रमेश शर्मा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर है। उनके निधन को पत्रकारिता और समाज के लिए एक बड़ी क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *