रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी करेंगे ध्वजारोहण, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रायगढ़ जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओपी चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे सुबह 9 बजे शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे।

ध्वजारोहण के बाद समारोह में मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के संदेश का वाचन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

देशभक्ति से सजेगा सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह में रायगढ़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी देशभक्ति और सांस्कृतिक विविधता पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता दिवस के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया जाएगा।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान जिले में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों सहित अन्य व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रशासन रायगढ़ द्वारा समारोह को गरिमामय एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, शहीदों के त्याग और देश के विकास के प्रति समर्पण एवं संकल्प की भावना को समर्पित रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *