स्वतंत्रता दिवस पर कवर्धा में मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे ध्वजारोहण, मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन

रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को कबीरधाम जिला मुख्यालय कवर्धा में आयोजित मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ध्वजारोहण करेंगे। समारोह का आयोजन आचार्य पंथ श्री गृंधमुनि नाम साहब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान में किया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद वे परेड की सलामी लेंगे और परेड का निरीक्षण करेंगे। समारोह में मंत्री द्वारा जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर्ष फायर और आकर्षक मार्च पास्ट का आयोजन होगा। इसके बाद शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन समारोह स्थल से प्रस्थान करेंगे। जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *