व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट देंगी इस्तीफा, अगस्त के अंत में छोड़ेंगी पद; ट्रंप ने किया ऐलान

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट अगस्त के अंत में अपना पद छोड़ देंगी। ट्रंप ने खुद इसकी घोषणा की है। 28 वर्षीय लेविट ने परिवार और अपने छोटे बच्चों को अधिक समय देने के लिए यह फैसला लिया है। वह व्हाइट हाउस की अब तक की सबसे कम उम्र की प्रेस सेक्रेटरी हैं।

परिवार के लिए लिया फैसला

लेविट ने अपने फैसले को भावुक लेकिन जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि व्हाइट हाउस की बेहद व्यस्त जिम्मेदारियों के साथ मां की भूमिका निभाना उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा है। दूसरे बच्चे के जन्म के बाद काम पर लौटने के बावजूद उन्हें लगा कि वह अपने दोनों छोटे बच्चों को वह समय नहीं दे पा रही हैं, जिसके वे हकदार हैं।

ट्रंप ने बताया भरोसेमंद सहयोगी

राष्ट्रपति ट्रंप ने लेविट के फैसले का समर्थन किया और उन्हें अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक बताया। ट्रंप ने उनके काम की प्रशंसा करते हुए उन्हें बेहतरीन प्रेस सेक्रेटर बताया है। पद छोड़ने के बाद भी लेविट ट्रंप की बाहरी संचार सलाहकार के तौर पर जुड़ी रहेंगी और रिपब्लिकन पार्टी के लिए आगामी मध्यावधि चुनावों में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

ट्रंप प्रशासन में करीब 18 महीने का कार्यकाल

लेविट ने 2025 में ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति पद संभालने के बाद व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी का पद संभाला था। 28 वर्ष की उम्र में वह इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की व्यक्ति बनीं। इससे पहले वह ट्रंप के पहले कार्यकाल में जूनियर प्रवक्ता और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में उनकी प्रमुख प्रवक्ताओं में शामिल थीं।

दूसरे बच्चे के जन्म के बाद लिया फैसला

लेविट ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था और मातृत्व अवकाश के बाद व्हाइट हाउस लौटी थीं। अब उन्होंने परिवार को प्राथमिकता देते हुए पद छोड़ने का निर्णय लिया है।

फिलहाल ट्रंप प्रशासन ने नए प्रेस सेक्रेटरी के नाम की घोषणा नहीं की है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *