AC स्लीपर से चेयर कार तक, बांग्लादेश को भारत देगा 200 आधुनिक LHB कोच

नई दिल्ली । भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा संबंधों में तनाव के बावजूद रेलवे क्षेत्र में सहयोग जारी है। भारतीय रेल आज बांग्लादेश रेलवे के लिए 19 कोच वाली पहली LHB ब्रॉड गेज पैसेंजर रेक कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री से रवाना करेगी। यह रेक बांग्लादेश रेलवे के लिए तैयार किए जा रहे 200 आधुनिक यात्री कोचों के निर्यात ऑर्डर का हिस्सा है।

19 कोच की रेक में होंगे अलग-अलग श्रेणी के कोच

बांग्लादेश के लिए रवाना होने वाली पहली रेक में AC स्लीपर कोच, 3 AC चेयर कार, 11 नॉन-एसी चेयर कार और 2 पावर कार कोच शामिल हैं। इन कोचों के डिजाइन और तकनीकी विशेषताओं में बांग्लादेश रेलवे की आवश्यकताओं के अनुरूप बदलाव किए गए हैं।

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर जोर

नए LHB कोचों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इनमें इंटीग्रेटेड CCTV सर्विलांस सिस्टम, आंशिक रूप से खुलने वाली खिड़कियां, बेबी केयर रूम और प्रेयर रूम जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

200 कोच की होगी आपूर्ति

पूरे निर्यात ऑर्डर के तहत 7 अलग-अलग वैरिएंट में 200 ब्रॉड गेज पैसेंजर कोच तैयार किए जा रहे हैं। योजना के अनुसार इन कोचों को जून 2026 से दिसंबर 2027 के बीच चरणबद्ध तरीके से बांग्लादेश रेलवे के बेड़े में शामिल किया जाएगा।

पहले भी भारत कर चुका है कोचों की आपूर्ति

भारत और बांग्लादेश के बीच रेलवे क्षेत्र में सहयोग नया नहीं है। इससे पहले भारतीय रेल ने 2015-16 में बांग्लादेश रेलवे को 120 ब्रॉड गेज पैसेंजर कोच की आपूर्ति की थी। नए LHB कोचों की आपूर्ति दोनों देशों के बीच रेल सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *