सक्ति- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की पूर्व सांसद कमला देवी पाटले इन दिनों छत्तीसगढ़ प्रदेश के खैरागढ़ नगर पालिका क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों के प्रचार प्रसार में जुटी हुई है, कमला पाटले ने अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ खैरागढ़ पहुंचकर रवि खरे प्रत्याशी वार्ड क्रमांक- 20 एवं इंदीया निषाद पार्षद प्रत्याशी वार्ड क्रमांक-1 के पक्ष में घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क किया, इस दौरान कमला पाटले ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ प्रदेश में पूर्व की डॉ रमन सिंह सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए जो काम किया है, आज कांग्रेस की सरकार में नगरीय क्षेत्र विकास के लिए तरस रहे हैं, तथा हम सभी को खैरागढ़ के इन उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलानी है,एवम केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस देश में विकास की गंगा बह रही है, तथा आने वाले विधानसभा के चुनाव में भी हम सभी को छत्तीसगढ़ में कमल छाप की सरकार बनानी है

