छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, रायपुर में CM साय करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर । छत्तीसगढ़ में 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 15 अगस्त को राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। इस दौरान वे प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश भी देंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण के लिए मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रमुख जिलों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

  • बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू
  • दुर्ग: उपमुख्यमंत्री अरुण साव
  • बस्तर: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
  • राजनांदगांव: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
  • सरगुजा: मंत्री रामविचार नेताम
  • महासमुंद: मंत्री दयालदास बघेल
  • दंतेवाड़ा: मंत्री केदार कश्यप
  • कबीरधाम: मंत्री लखन लाल देवांगन
  • मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • रायगढ़: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • कांकेर: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा
  • सूरजपुर: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
  • जांजगीर-चांपा: गुरु खुशवंत साहेब
  • जशपुर: मंत्री राजेश अग्रवाल
  • बालोद: स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

सांसदों को भी मिली जिम्मेदारी

बलौदाबाजार में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, बेमेतरा में विजय बघेल, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में संतोष पांडेय, कोंडागांव में भोजराज नाग, बलरामपुर में चिंतामणि महाराज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में राधेश्याम राठिया और गरियाबंद में रूपकुमारी चौधरी ध्वजारोहण करेंगी।

इसी तरह सक्ती में कमलेश जांगड़े, बीजापुर में महेश कश्यप, सुकमा में राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।

विधायकों को भी सौंपी गई जिम्मेदारी

कोरबा में अमर अग्रवाल, धमतरी में अजय चंद्राकर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में धरमजीत सिंह, मुंगेली में पुन्नूलाल मोहले, कोरिया में भैय्या लाल राजवाड़े और नारायणपुर में लता उसेंडी स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगी।

पढ़ा जाएगा मुख्यमंत्री का संदेश

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोहों में निर्धारित मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जनता के नाम संदेश भी पढ़ेंगे। समारोहों में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य देशभक्ति से जुड़े आयोजन भी किए जाने की संभावना है।

रायपुर में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में होने वाला राज्य स्तरीय समारोह प्रदेश के स्वतंत्रता दिवस आयोजनों का मुख्य आकर्षण रहेगा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *