किरंदुल। शासकीय हाई स्कूल कोड़ेनार क्रमांक-01 गजराज कैंप किरंदुल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के अनावरण और विधिवत पूजन के साथ हुई।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत विद्यालय की 13 छात्राओं को साइकिल वितरित की गई। साइकिल वितरण नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, एल्डरमैन सुनीता साहू, सुखदेव पोयम, पार्षदगण एवं पालकों की उपस्थिति में किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय की प्राचार्य उमा ठाकुर, पुष्पा सिंह सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।
इस दौरान मां सरस्वती एवं छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा बनाने वाले कक्षा 7वीं के छात्र शांतनु चक्रवर्ती को नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ने प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया। छात्र की कला प्रतिभा की सराहना करते हुए उसे आगे भी रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रूबी सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा और अनुशासन ही सफलता की नींव हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने भविष्य को उज्ज्वल और सशक्त बना सकें।