रायपुर। ROLBOL Community द्वारा आयोजित होने वाले ROLBOL Youth Conclave 2026 के लिए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति ने उन्हें कार्यक्रम का औपचारिक आमंत्रण पत्र सौंपा, जिस पर उन्होंने ROLBOL Community की पहल और युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
चिराग पासवान ने समुदाय के मूल मंत्र “Rest of Life – Best of Life” की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विचार युवाओं को सकारात्मक सोच, जिम्मेदारी और उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने के लिए प्रेरित करने वाला संदेश है।
उन्होंने ROLBOL Community द्वारा युवाओं के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता निर्माण, सामाजिक जागरूकता, नेटवर्किंग और राष्ट्र निर्माण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को भी सराहा। उन्होंने कहा कि ऐसे मंच युवाओं को अपनी प्रतिभा और विचारों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर ROLBOL Community के संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और ROLBOL Youth Conclave 2026 के कन्वेनर राकेश नवलखा ने केंद्रीय मंत्री को कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य और आगामी योजनाओं की जानकारी दी तथा उन्हें आमंत्रण पत्र भेंट किया।
युवाओं को मिलेगी नई दिशा और प्रेरणा
चर्चा के दौरान चिराग पासवान ने आयोजन की अवधारणा की सराहना करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई और आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं। समिति का कहना है कि उनकी उपस्थिति से देशभर से जुटने वाले युवाओं को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिलेगी।
ROLBOL Youth Conclave 2026 युवाओं के लिए सीखने, नेतृत्व कौशल विकसित करने, विचारों के आदान-प्रदान और सार्थक नेटवर्किंग का बड़ा मंच होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां युवाओं के साथ अपने अनुभव और विचार साझा करेंगी।
आयोजन समिति कर रही तैयारियां
कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक दर्शन सांखला, सह-संस्थापक वीरेन नागवंशी और कॉन्क्लेव कन्वेनर राकेश नवलखा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। आयोजन समिति में आकाश साहू, अनु अग्रवाल, फणीश जैन, मेहुल गोयल, यश ठक्कर, जयराज गुरनानी, नमन कोरी, अमिताभ अग्रवाल, निलेश सांखला, गगन बराड़िया, प्रिंस पांडेय, सृष्टि पल्लीवाल सहित ROLBOL Community के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।