टीवी का अबतक का सबसे चर्चित धार्मिकि सीरियल ‘रामायण’ आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। रामानंद सागर के इस शो के हर किरदार को दर्शक सिर आंखों पर बिठाते हैं। वहीं ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाकर एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने अपने इस रोल को अमर कर दिया। शो शुरू के साथ ही दीपिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हो गईं हैं। वह अक्सर ही अपनी लेटेस्ट तस्वीरे पोस्ट कर फैंस के सरप्राइज देती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी एक बेहद ही खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उनका ग्लैमरस अवतार नजर आ रहा है। यहां देखें तस्वीर…
‘रामायण’ की सीता यानी दीपिका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह डार्क ब्राउन कलर की लॉन्ग शर्ट स्टाइल वनपीस ड्रेस पहने बेठ पर बैठी नजर आर रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने गले में एक मल्टी कलर का स्कार्फ बांध रखा है। वहीं उनके हाई हील्स उनके इस पूरे लुक को काफी कॉम्प्लीमेंट कर रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी स्माइल वाकई काफी खूबसूरत दिख रही हैं। दीपिका की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस फोटो पर कमेंट कर लगातार फैंस दीपिका की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। वहीं अबतक इसे हजारों व्यूज मिल चुके हैं।