जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 7 अगस्त, अभिभावकों से जल्द आवेदन की अपील

कवर्धा । जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST-2027) के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 अगस्त 2026 कर दी गई है। यह परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 5वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाएगी।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, ओड़ियाकला के प्राचार्य ने बताया कि जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं।

उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि जिन विद्यार्थियों का आवेदन अभी तक नहीं हुआ है, वे नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन पूरा करें। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करने की सलाह भी दी गई है।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि समय पर आवेदन करने से पात्र विद्यार्थियों को चयन परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा और वे नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर सकेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *