किरंदुल। दंतेवाड़ा जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा दंतेवाड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में 5वीं दंतेवाड़ा जिला योगासन चैम्पियनशिप 2026-27 का आयोजन 3 एवं 4 अगस्त को जावंगा स्थित एजुकेशन सिटी ऑडिटोरियम में किया जाएगा।
प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इसमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 18 वर्ष, 18 से 28 वर्ष, 28 से 35 वर्ष, 35 से 45 वर्ष तथा 45 से 55 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागी शामिल होंगे। प्रतियोगिता में व्यक्तिगत और युगल वर्ग की विभिन्न योगासन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए किया जाएगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
दंतेवाड़ा जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भगत राम साहू ने बताया कि जिला योगासन चैम्पियनशिप जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा और वे राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व कर सकेंगे।
उन्होंने जिले के सभी खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपने क्षेत्र के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं। किरंदुल के लिए छबील साहू, बचेली के लिए पूर्णिमा साहू, दंतेवाड़ा के लिए भगत राम साहू, गीदम के लिए भारत, बारसूर के लिए पारस ठाकुर, कटेकल्याण के लिए नरेश साहू, सुकमा के लिए हितेश तिवारी तथा बीजापुर के लिए मनीष झाड़ी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।